फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अनंतराम की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

Fri, 04 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रूण हत्या मामले में अभियुक्त एएमसी अस्पताल के संचालक डॉ. अनंतराम बरवाला की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने  अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


सिटी पुलिस ने अब इस मामले के बाद डॉक्टर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सिटी थाना इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने के अनुसार डॉ. अनंतराम की याचिका हाईकोर्ट में कई दिनों से पेंडिंग थी।

कोर्ट ने बृहस्पतिवार को फैसला सुनाते हुए अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
यहां यह बता दें कि करीब दो महीने पहले सुंदर नगर में लिंग जांच मामले का खुलासा होने के बाद डॉ. अनंतराम के अस्पताल का नाम सामने आया था।

पुलिस ने कई बार अस्पताल में छापेमारी भी की। महिला स्टाफ सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से एक ने डॉ. अनंत राम बरवाला नाम लिया था, जिसके बाद से पुलिस डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास करने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें