फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: बड़ के पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति, कुछ घंटों बाद उतरते समय नीचे गिरा, घायल हालत में सिविल अस्पताल भर्ती

Mon, 01 May 2023 11:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में सोमवार सुबह एक व्यक्ति बड के पेड़ पर चढ़ गया। व्यक्ति ने भगवा रंग का कुर्ता पहना हुआ था। पेड़ पर चढ़ने के बाद व्यक्ति जोर जोर से  चिल्लाने लगा। व्यक्ति को पेड़ से उतारने के लिए पुलिस कर्मी और कुछ युवा ऊपर गए तो उन पर पेड़ की टहनियां फेंकने लगा।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार की पुरानी सब्जी मंडी स्थित एक पार्क में बड़ के पेड़ के ऊपर एक व्यक्ति चढ़ गया। कई घंटों तक वह पेड़ पर चढ़ा रहा। व्यक्ति का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति गाली गलौज कर रहा था। पुलिस, दमकल विभाग की गाड़ी, एंबुलेंस मौके पर पहुंची। व्यक्ति को पेड़ से उतारने के लिए पुलिस कर्मी और कुछ युवा ऊपर गए तो उन पर पेड़ की टहनियां फेंकने लगा।

विज्ञापन


उतरते समय नीचे गिरा
काफी देर बाद नीचे उतारते समय व्यक्ति पेड़ से नीचे गिर गया और घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए। व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी अनुसार सोमवार सुबह एक व्यक्ति बड के पेड़ पर चढ़ गया। व्यक्ति ने भगवा रंग का कुर्ता पहना हुआ था। पेड़ पर चढ़ने के बाद व्यक्ति जोर जोर से  चिल्लाने लगा।

अस्पताल में भर्ती
आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए। व्यक्ति को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन व्यक्ति ने एक न सुनी। चिल्ला चिल्लाकर गोली गलौज करने लगा। इतना ही नहीं पेड़ पर नाचने लगा। पुलिस कर्मचारी जब उसे नीचे उतारने के लिए पेड़ पर चढ़े तो उन पर टहनियां फेकनें लगा। कई घंटों की मशक्त के बाद जब उसे पेड़ से नीचे उतारते समय वह नीचे गिर गया और घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें