फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: झाड़ियों में बच्ची को फेंकने वाली महिला की हुई पहचान, किशोरी के शरीर पर चुभे थे कांटे

Sat, 15 Jul 2023 01:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को लितानी गांव के सार्वजनिक शौचालय के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मिली थी। बच्ची के शरीर पर कांटे चुभे हुए थे। बच्ची के रोने की आवाज से वहां पर मौजूद महिलाओं को पता चला था। उसके बाद महिलाओं ने बच्ची को झाड़ियों से बाहर निकाला।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के लितानी गांव के शौचालय के पास झाड़ियों में नवजात बच्ची को फेंकने वाली मां की पहचान हो गई। उकलाना पुलिस उस से पूछताछ कर ही है। वहीं चाइल्ड वेल्फेयर सोसायटी ने बच्ची की मां को पूछताछ के लिए और उसकी काउसिलिंग के लिए बुलाया है। बच्ची का नागरिक अस्पताल के नीकू में उपचार चल रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ का कहना है कि बच्ची स्वस्थ है। उसकी एक रिपोर्ट आनी बाकी है। 

विज्ञापन


मोबाइल फोन के जरिए हुई पहचान 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को लितानी गांव के सार्वजनिक शौचालय के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मिली थी। बच्ची के शरीर पर कांटे चुभे हुए थे। बच्ची के रोने की आवाज से वहां पर मौजूद महिलाओं को पता चला था। उसके बाद महिलाओं ने बच्ची को झाड़ियों से बाहर निकाला था और उसे कपड़े में लपेटा था। गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आई थी। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर मिले मोबाइल फोन से बच्ची की मां की पहचान हुई। उसे पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें