फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बहन ने भाई को मौत से पहली रात किए मैसेज, प्लीज भाई बचा ले, ये राक्षस है...

Thu, 01 Sep 2022 01:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

युवक ने पिता के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका ने भाई के व्हाट्सएप पर संदेश भेजा था कि प्लीज मुझे बचा ले, ये राक्षस है। उसने रात को फोन भी किया था लेकिन नींद के कारण वह फोन नहीं उठा सका। 
विज्ञापन
मंजु का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार शहर के तारानगर में नशे के आदी एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर लाठियों से पीट-पीटकर अपनी 28 वर्षीय पत्नी मंजू की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने ससुरालजनों को फंदे पर गुमराह करने का प्रयास किया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मृतका के पति गोरछी निवासी कमलदीप व ससुर भागीरथ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


 पुलिस को दिए गए बयान में जींद जिला के ईगराह निवासी अजमेर ने बताया कि बेटी मंजु की शादी कमलदीप के साथ की थी। दामाद नशे का आदी है। वह खेदड़ थर्मल प्लांट में ठेकेदार के पास नौकरी करता है। ससुर गलत व झूठे आरोप लगाकर बेटी के साथ मारपीट करवाता था। बच्चों का भविष्य व समाज में बदनामी के डर से मैंने व मेरे परिवार ने मारपीट का मामला पंचायती तौर पर सुलझा दिया था।

मंजु ने 25 अगस्त को फोन कर कहा था कि पिता कमलदीप नशा करके मारपीट कर रहा है। सुबह करीब 10 बजे कमलदीप के जीजा अनिल का फोन आया। उसने बताया कि आपकी बेटी मंजु ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद हिसार पहुंचे। 
विज्ञापन


नींद के कारण नहीं उठा सका फोन
अजमेर ने बताया कि मेरे बेटे अंकित ने बताया कि वारदात वाली रात 12 बजे मंजु ने मेरे मोबाइल पर फोन किया था, लेकिन मैं नींद में होने के कारण फोन नहीं उठा पाया। सुबह व्हाट्सअप चेक किया तो मंजु ने रात को संदेश कर रखे थे। मैसेज में लिखा है कि बचा ले, रोज मारता है मुझे, आज भी मेरी टांग तोड़ दी। प्लीज पापा को बता दे, ये राक्षस है। प्लीज भाई बचा ले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें