फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: गैंगस्टर काला का आज होगा पोस्टमार्टम, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें मार रही छापे

Wed, 18 Jan 2023 12:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

हिसार, हांसी, जमावड़ी और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने छापामारी की है। घायल अमित की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। वहीं सरकारी अस्पताल में काला के शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
हिसार में युवक की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के जीतपुरा के बस अड्डे पर बदमाशों द्वारा गैंगस्टर प्रदीप उर्फ काला की गोली मारकर हत्या मामले में हांसी पुलिस की पांच टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमार कार्रवाई कर रही है। पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। वहीं सरकारी अस्पताल में काला के शव का पोस्टमार्टम होगा। निजी अस्पताल में उपचाराधीन अमित की हालत में गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन कर घायल के शरीर से तीन गोलियां निकाली जा चुकी है।

विज्ञापन


आरोपियों के घर पर पसरा सन्नाटा
पुलिस ने जमावड़ी गांव के सिंकदर यादव, जोनी और अनीपुरा के विकास के घर छापेमार कार्रवाई की, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस की साइबर टीम घटना स्थल से डंप उठा रही है। पुलिस गाड़ी से मिले मोबाइल फोन की डिटेल खंगाल रही है। एसपी नीतिका गहलोत ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो सीआईए, एक साइबर, एक नारकोटिक्स और बास थाना की टीमें बनाई है।

पोस्टमार्टम से पहले करवाया एक्स-रे
गैंगस्टर काला के शरीर और सिर में कई गोलियां लगी हुई है। शरीर के अंदर गोलियां कहां-कहां फंसी हुई है इसे जानने के लिए मृतक के शरीर क एक्स-रे करवाया गया। पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों की टीम का गठन किया है। पोस्टमार्टम के बाद गांव बडाला में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें