फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: फिल्ड ऑफिसर की हत्या कर शव नहर में फेंका, मृतक की बाइक और लैपटॉप गायब

Sat, 22 Jun 2024 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिजनों ने दोस्तों पर आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के गांव सातरोड के पास शुक्रवार शाम कैमरी मार्ग श्याम विहार-2 में रहने वाले एक युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो पंजाब के संगरूर में भारत पेट्रोलियम में फिल्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। मृतक के नाक, मुंह और आंख से खून बह रहा था। परिजनों का आरोप है कि अमित का बाइक और लैपटॉप भी गायब है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कैमरी मार्ग स्थित श्याम विहार- 2 निवासी सतपाल ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त है और अब गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। बड़े बेटे अमित ने बीटेक करने के बाद पंजाब के संगरूर में भारत पेट्रोलियम में फिल्ड ऑफिसर की नौकरी कर रहा था। बेटे की तीन साल पहले कैमरी गांव की रहने वाली रेखा के साथ शादी हुई थी।

उनका कोई बच्चा नहीं है। अमित 10 दिन पहले संगरूर गया था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पत्नी रेखा से फोन पर कहा कि वह संगरूर से आ गया है और अपने 3 दोस्तों के साथ सातरोड की नहर पर मौजूद है। शाम करीब 5 बजे दोस्त उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर परिजन व रिश्तेदार अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अमित के नाक से खून निकला हुआ था और आंख व गुप्तांग पर चोट के निशान थे। शरीर पर रगड़ के निशान भी थे। उन्होंने बताया कि उसकी बाइक और लैपटॉप गायब है। परिजनों ने अमित के दोस्तों पर ही हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
 
नहर से शव बरामद किया है। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। फिलहाल उसके दोस्तों व घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर पड़ताल की जा रही है। अभी अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। -सुरेश कुमार, सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें