फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: पूर्व सरपंच के बेटे की सिर में ईंट मार कर हत्या, दोस्त ने 250 रुपये के लेनदेन के लिए उतारा मौत के घाट

Sat, 03 Jun 2023 01:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के गांव मय्यड़ में पूर्व सरपंच ओमप्रकाश के बेटे विकास की उसके दोस्त का  250 रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते संदीप ने हत्या कर दी। परिजनों को विकास का शव गली में पड़ा मिला।
 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के गांव मय्यड़ में पूर्व सरपंच ओमप्रकाश के बेटे विकास की उसके दोस्त ने ईंट से मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा है। मृतक विकास के परिजनों के बयान पर विकास के दोस्त संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि विकास तथा संदीप शुक्रवार की रात एक साथ बैठ कर शराब पी रहे थे। इस बीच 250 रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते संदीप ने हत्या कर दी। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में गांव मय्यड़ के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा विकास शुक्र्रवार को दोपहर रात को दो बजे किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। विकास की बहन मंजू ने उसे घर आने के लिए पूछा। जिस पर विकास ने बताया कि संदीप के साथ 250 रुपये को लेकर उसका विवाद हो गया है।

गली में विकास का पड़ा मिला शव
विकास ने अपनी बहन को बताया कि वह संदीप के साथ खरड़ रोड पर सुरेश सैनी की दुकान के पास है। ओमप्रकाश ने बताया कि संदीप ने ईंट से हमला कर उसके बेटे विकास की हत्या की है। विकास का लहुलुहान शव गली में मिला है। ओमप्रकाश ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे जब वह घूमने फिरने के लिए निकले तो गली में विकास का शव पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पिता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें