फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: पाबड़ा गांव की पूर्व सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि पर गबन का आरोप, केस दर्ज

Mon, 22 May 2023 01:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार पुलिस को दी गई शिकायत में पाबड़ा गांव के राजेंद्र का कहना है कि गांव के सामुदयिक विकास केंद्र में पिछले 15-20 सालों से जिम चल रही है। 3 जनवरी 2021 को विकास ने तत्तकालीन सरपंच और बरवाला थाना पुलिस को सूचना दी  जिम का सामान चोरी हो गया है, लेकिन पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज की नहीं।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के पाबड़ा गांव के सामुदायिक विकास केंद्र का रिकॉर्ड चोरी का झूठा मामला दर्ज करवा कर करोड़ों रुपये का गबन करने के मामले में पूर्व सरपंच अंशु और सरपंच प्रतिनिधि राजेश ढिल्लो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इस संबंध में गांव के राजेंद्र ने बरवाला थाना पुलिस में शिकायत दी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी गई शिकायत में पाबड़ा गांव के राजेंद्र का कहना है कि गांव के सामुदयिक विकास केंद्र में पिछले 15-20 सालों से जिम चल रही है। 3 जनवरी 2021 को विकास ने तत्तकालीन सरपंच और बरवाला थाना पुलिस को सूचना दी  जिम का सामान चोरी हो गया है, लेकिन पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज की नहीं। आरोप है कि इसी दौरान तत्कालीन सरपंच और प्रतिनिधि ने पुलिस से मिलीभगत कर सामुदायिक विकास केंद्र के अंदर रखा पंचायत का रिकॉर्ड चोरी होने का झूठा केस दर्ज करवा दिया।

विकास कार्यो के लिए जारी किए गए बजट का गबन
जबकि पंचायत कोई रिकॉर्ड चोरी नहीं हुआ था। सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि ने पुलिस से मिलीभगत कर विकास कार्यो के लिए जारी किए गए बजट का गबन कर लिया। गांव के 15 मौजिज लोागें ने हस्ताक्षकर कर पुलिस को झूठा मुकदमा कैंसिल करने के लिए कहा, लेकिन पुलिस ने नहीं किया। अब इस संबंध में बरवाला थाना पुलिस ने तत्तकालीन सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें