हरियाणा के हिसार में केंद्रीय कारागार एक के बाथरूम में सोमवार रात खूंटी से फंदा लगाकर बंदी ने आत्महत्या कर ली। आरोपी पर 14 साल की बेटी से दुष्कर्म और गुप्तांग में लाल मिर्च डालने का आरोप था। मृतक मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। घटना का पता चलने पर जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। बता दें कि पुलिस ने 23 सितंबर 2022 को आरोपी के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म, कुकर्म, मारपीट और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत शहर थाना में केस दर्ज था।
30 सितंबर 2022 को किया था जेल में बंद
पुलिस के अनुसार 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म और 6 पॉक्सो एक्ट के आरोप में शहर थाना पुलिस ने आरोपी को 30 सितंबर 2022 को पकड़ा था। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर केंद्रीय कारागार एक में बंद करवा दिया।
मंगलवार सुबह बंदियों की गिनती की गई तो संख्या कम मिली। जब पुलिस कर्मी ब्लॉक नंबर 11 के कमरा नंबर तीन के बाथरूम में पहुंचे तो खूंटी से एक बंदी का शव लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।