फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर दरिंदगी: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद सिर में ईंट मारकर हत्या, शव दफनाया, CCTV से खुलासा

Sun, 12 Feb 2023 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

नेपाल निवासी आठ वर्षीय बच्ची की सिर में ईंट मारकर हत्या भी कर दी गई। आरोपी सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पकड़ा गया। बच्चे के पिता ने कहा कि आरोपी को फांसी की सजा मिले। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म, हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को लेजाता दिख रहा आरोपी व घटना स्थल पर मिला टायर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार शहर के एक इलाके से 48 घंटे पहले अगवा कर दुष्कर्म के बाद नेपाल निवासी आठ वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई। शव को जमीन में दबा दिया और ऊपर से पत्ते डाल दिए। शहर थाना पुलिस ने रविवार शाम बच्ची के शव को बरामद किया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुंदरनगर निवासी मोनू के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, कुकर्म, हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह बच्ची के शव का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन


मूलरूप से नेपाल निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह शहर की एक पीजी में कुक है। उसकी आठ साल की बेटी 10 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे घर से 200 मीटर दूरी पर साइकिल का टायर अपने हाथों से चला रही थी। इसी दौरान बच्ची अचानक लापता हो गई। पीड़ित पिता ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई।

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। रविवार दोपहर में पुलिस ने हैफेड के गोदाम की तरफ की फुटेज खंगाली, तो फुटेज में एक युवक बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा। उसके बाद ब्लू बर्ड के सामने झाड़ियों में उसकी तलाश की गई।
विज्ञापन


घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर पुलिस को साइकिल का टायर मिला। उसके आधार पर पुलिस ने उस एरिया की जांच की, तो थोड़ी देर के बाद ही पुलिस को बच्ची पत्तों के नीचे मिली। बच्ची का अर्द्धनग्न हालत में शव था। संवेदनशील अंग से खून बह रहा था और सिर व मुंह पर पर गहरी चोट के निशान थे। बच्ची के सिर में ईंट मारकर वारदात को अंजाम दिया गया।

बच्ची को दीवार से दूसरी तरफ फेंका
पुलिस के अनुसार जब फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि 10 फरवरी को शाम को 6:41 पर आरोपी युवक बच्ची को घर के बाहर से अपने साथ ले जाता हुआ नजर आ रहा है। आरोपी तेज कदमों से चल रहा है। उसके बाद उसने बच्ची को हैफेड के गोदाम की तरफ दीवार के ऊपर से फेंक दिया। उसके बाद खुद दीवार से कूद कर अंदर गया और फिर बच्ची को गोदाम के अंदर से ब्लूबर्ड के सामने झाड़ियों में ले गया। वहां उसके साथ वारदात की।


वारदात के बाद घर जाकर सो गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक बच्ची के साथ दरिंदगी करने का आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद रात करीब एक बजे अपने घर जाकर सो गया। आरोपी शहर के सुंदर नगर का रहने वाला है और वह दो बच्चों का पिता है। लोगों का कहना है कि है कि आरोपी नशे का आदी है।

आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म, हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। कप्तान सिंह, शहर थाना प्रभारी

सरेआम दी जाए फांसी: पिता
मृत बच्ची के पिता ने कहा कि और किसी बेटी के साथ ऐसी घटना ना हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए इस दरिंदे को सरेआम फांसी दी जाए। इंसान के रूप में छिपे ऐसे दरिंदों को कानून की तरफ से कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इन दरिंदों को जीने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें