फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: कृष्णा नगर में अंडा कारोबारी ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, घर के भीतर पिस्टल से सिर में मारी गोली

Tue, 23 Jun 2026 02:40 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

अमन का हिसार रेलवे स्टेशन के मेन गेट की तरफ अंडों का बड़ा थोक व्यापार था। मंगलवार दोपहर को उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में खुद की पिस्टल से सिर में गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के पॉश इलाके कृष्णा नगर में मंगलवार दोपहर एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रहने वाले 30 वर्षीय अंडा कारोबारी अमन शर्मा ने अपने ही निवास स्थान पर पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के पास था थोक व्यापार
पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक अमन शर्मा (30 वर्ष) मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे, लेकिन पिछले कुछ समय से वह हिसार के कृष्णा नगर में रह रहे थे। अमन का हिसार रेलवे स्टेशन के मेन गेट की तरफ अंडों का बड़ा थोक व्यापार था। मंगलवार दोपहर को उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में खुद की पिस्टल से सिर में गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, जांच शुरू
वारदात की जानकारी मिलते ही थाना प्रबंधक निरीक्षक (इंचार्ज) विकास कुमार और चौकी इंचार्ज उप-निरीक्षक राजेश कुमार भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें