फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder in Haryana: हिसार में अंतरजातीय विवाह करने वाले दंपती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Tue, 02 May 2023 10:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

तीन माह की गर्भवती महिला ने पहले पति से तलाक के बाद गांव में दूसरे व्यक्ति से कोर्ट मैरिज की थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मृतका रेणु करीब 3 माह की गर्भवती बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक दंपती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के अग्रोहा खंड के गांव कनोह में तलाक के बाद कोर्ट में अंतरजातीय विवाह करने वाले दपंती की चार लोगों ने मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। 40 वर्षीय रामचंद्र व 30 वर्षीय रेणु की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मृतका रेणु करीब 3 माह की गर्भवती बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गांव कनोह निवासी जसबीर की दस साल पहले रेणु के साथ शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। करीब दो साल पहले रेणु का अपने पति जसबीर के साथ विवाद हो गया, जिस कारण उनका तलाक हो गया।
विज्ञापन


तलाक के करीब छह माह बाद रेणु ने कनोह गांव में ही अपने घर के सामने रहने वाले रामचंद्र से अंतरजातीय विवाह किया था। जानकारी के अनुसार दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। पिछले करीब एक साल से दोनों गांव से बाहर खेतों में मकान बना कर रह रहे थे।

बोलेरो में आए हमलावर, हत्या के बाद शव झाड़ियों में फेंके
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे रामचंद्र और रेणु बाइक पर गांव से दूध लेकर घर जा रहे थे। बालक रोड पर ग्रे रंग की बोलरो गाड़ी में चार लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। बोलरो की नंबर प्लेट पर अप्लाइड फॉर लिखा हुआ था।

बोलेरो सवार युवकों ने कुल्हाड़ी व अन्य तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। रामचंद्र हमलावरों से बचने के लिए खेतों में भागने लगा तो हमलावरों ने उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद रेणु की हत्या कर उसका शव भी झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी और कुछ दूरी पर बोलेरो गाड़ी मिली है, जिसके कागजात मृतका के पूर्व पति जसबीर के नाम पर बताए जा रहे हैं।

सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर भेजी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल भिजवाया है। मौके से हत्या में प्रयुक्त हथियार और वारदात में प्रयाेग की गई हमलावरों की बोलेरो गाड़ी बरामद की है। दस्तावेज की जांच कर रहे हैं। - गंगाराम पूनिया, एसपी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें