फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली फोगाट हत्याकांड: CBI ने सोनाली के परिजनों को बनाया गवाह, भाई रिंकू गोवा पहुंचे

Thu, 24 Nov 2022 09:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

चार्जशीट दाखिल होने के बाद सोनाली का भाई रिंकू गोवा पहुंच चुका है। अब वे चार्जशीट की कॉपी लेंगे और उनकी तरफ से अदालत में बहस करने के लिए वकील किया जाएगा।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की भाजपा नेता सोपाली फोगाट की हत्या के मामले में सीबीआई द्वारा अदालत में पेश की गई चार्जशीट में 104 गवाह बनाए गए हैं। इनमें सोनाली फोगाट के परिवार के सदस्यों को भी शामिल किया गया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद सोनाली का भाई रिंकू गोवा पहुंच चुका है।

विज्ञापन


अब वे चार्जशीट की कॉपी लेंगे और उनकी तरफ से अदालत में बहस करने के लिए वकील किया जाएगा। पांच दिसंबर से अदालत में सुनवाई शुरू होगी। हालांकि आरोपी सुधीर सांगवान और सुखबिंद्र की तरफ से पहले ही वकील किए जा चुके हैं। 

सोनाली फोगाट के जीजा अमन पूनिया ने बताया कि सीबीआई ने सोनाली की मां, दोनों भाई, दोनों बहनें, बेटी और मुझे भी गवाह बनाया गया है। फिलहाल सीबीआई या गोवा पुलिस की तरफ से अभी तक हमसे कोई संपर्क नहीं किया है। बता दें कि 23 अगस्त की सुबह सोनाली फोगाट की मौत का समाचार मिला था। गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर हत्या का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें