फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में पकड़ा कैंटर, ट्रांसपोर्टर हाथापाई कर वाहन छीन फरार

Fri, 03 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
चेकिंग में पकड़ा कैंटर, ट्रांसपोर्टर हाथापाई कर वाहन छीन फरार - फोटो : bureau
विज्ञापन
जांच के लिए एक कैंटर को रुकने का इशारा करना आबकारी स्टाफ को महंगा पड़ गया। पहले कैंटर चालक ने जांच टीम को रौंदने का प्रयास किया और बाद में ट्रांसपोर्टर ने हाथापाई कर वाहन को टीम के कब्जे से छुड़ा लिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामले केे बारे केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त कुलदीप सिंह मलिक ने बताया कि आबकारी एवं कराधान अधिकारी नरेंद्र सिंगला स्टाफ के साथ कर चोरी रोकने के लिए गांव खांडाखेड़ी के पास गाड़ियों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान जींद की तरफ से आ रहे एक कैंटर को स्टाफ ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने स्टाफ सदस्यों को रौंदने की कोशिश की और भाग गया।

कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद कैंटर चालक को पकड़ लिया। फिर एक ट्रांसपोर्टर कुछ लोगों के साथ आया और अधिकारी व स्टाफ सदस्यों के साथ हाथापाई कर गाड़ी छुड़ा ले गया। नारनौंद थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आयुक्त मलिक ने बताया कि स्टाफ सदस्य गाड़ी के कागज चेक कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का मालिक दो गाड़ियों में कुछ आदमियों के साथ आया और अधिकारी व स्टाफ के साथ गाली गलौच करने लगा। वह अधिकारी व स्टाफ के साथ हाथापाई कर गाड़ी को छुड़वाकर भाग गया। उन्होंने बताया कि उक्त के खिलाफ नारनौंद पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी है।

चेकिंग कर वसूला 1.25 करोड़ का जुर्माना
आयुक्त मलिक ने बताया कि विभाग कर चोरी रोकने के लिए 6 माह से अभियान चलाए हुए है। इसके चलते विभाग ने अब तक चेकिंग कर ट्रांसपोर्टरों से कर व जुर्माने के रूप में एक करोड़ 25 लाख रुपये वसूल किए हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे इसी प्रकार जारी रहेगा और कर चोरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले के संबंध में उच्च अधिकारियों व विभाग को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें