फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: रिश्वत मांगने के आरोप में एक्साइज इंस्पेक्टर व उनके पति ग्राम सचिव पर केस दर्ज

Thu, 10 Nov 2022 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हर महीने प्रति ठेके से पांच हजार रुपये मांगें हैं। शराब ठेकेदार की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में जोन 1 और 2 में आने वाले शराब ठेकों पर जाकर हर महीने प्रति ठेके से पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने एक्साइज इंस्पेक्टर मुकेश रानी और उनके पति ग्राम सचिव मंदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में शराब ठेकेदार और आजाद नगर निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
शिकायत में शराब ठेकेदार मनोज कुमार ने बताया कि वह रिगल वाइन फर्म में पार्टनर है। हमारे जोन 1 में बस स्टैंड के पास, क्लॉथ मार्केट, नागोरी गेट, अनाज मंडी और जोन 2 में रेड स्क्वेयर मार्केट, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी और ठंडी सड़क के अलावा एल दो और एल 14 है। आरोप है कि मुकेश रानी एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

उनके पति मंदीप ग्राम सचिव के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि इंस्पेक्टर का पति मंदीप शराब ठेकों पर आता है और कहता हूं इंस्पेक्टर के कहने पर आया हूं और प्रति ठेके के हिसाब से हर महीने पांच हजार रुपये देने होंगे। मंदीप ठेकों पर 3-4 आदमियों को लेकर आता है। ये सभी ठेकों पर आकर रुपये मांगते हैं और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि इंस्पेक्टर ठेकों के परमिट पास आदि भी जारी नहीं करती, जिस कारण पहले की लाइसेंस फीस भी अदा नहीं कर पाए। आरोप है कि वह कई ठेकों से पांच हजार रुपये की नकदी भी लेकर गया है। अब इस संबंध में शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। जब इस बारे में इंस्पेक्टर मुकेश रानी से बात की तो उनका कहना है कि इस संबंध में कल बात करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें