हरियाणा के हिसार में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने पर आजाद नगर पुलिस थाना ने सात युवकाें के खिलाफ शस्त्र अधिनियिम के तहत केस दर्ज किया गया है। सीआईए टीम ने इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दी है। उक्त लोगों ने कई अपराधियों की प्रोफाइल पर फोटो लगाए हुए है।
सीआईए टीम से प्रहलाद राय ने बताया कि ऐसी गतिविधियों पर काफी समय से नजर रखे हुए थे। हमारी जांच में सामने आया कि नवदीप कॉलोनी निवासी लोकेश शर्मा, उमरा के जयमीत, टोकस के आदेश काजला, सुमित काजला, हिंदवान का डीके, बालसमंद का अनिश, टोकस का कीर्तिमान और एक अन्य ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डाली हुई है। फोटो डालने से माहौल खराब हो रहा है।
जांच में सामने आया कि अवैध हथियारों के साथ आरोपियों ने फोटो फेसबुक प्रोफाइल पंडित फरमाणिया (लोकेश पंडत ) इंस्टाग्राम प्रोफाइल पंडित फरमाणिया, फेसबुक प्रोफाइल नाम अनीश बालसमंदिया, इंस्टाग्राम प्रोफाइल अनीश बालसमंदिया 302 फेसबुक प्रोफाइल सुमित काजला. इंस्टाग्राम प्रोफाइल सुमित काजला 888 से सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है।
सभी ने अवैध हथियारों के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड करके आपराधिक व हिंसक प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया है व समाज में भय फैलाने की नीयत से भय का वातावरण पैदा किया है। आजाद नगर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तकत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।