फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: उधारी देने से मना किया तो चाकू से किया जानलेवा हमला, इलाज के बाद घर लौटा तो दी जान से मारने की धमकी

Thu, 10 Aug 2023 09:24 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

बरवाला पुलिस को दी शिकायत में महेन्द्र सिहं निवासी गांव गैबीपुर ने बताया कि 07 अगस्त को करीब सुबह 11 बजे मेरे पास पंकज का फोन आया कि मेरे को 1000 रुपये दे दो और मैने पैसे देने के लिये मना कर दिया। पंकज बोला ठीक श्याम तक तेरे को सबक सिखाता हूं और फोन काट दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरवाला थाना के अंतर्गत आने वाले गांव गैबीपुर में एक व्यक्ति को उधारी देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति को पहले बरवाला के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उसके बाद डॉक्टर ने उसे हिसार के सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया। इतना ही नहीं आरोपितों ने अस्पताल से इलाज के बाद घर लौटे पर व्यक्ति को जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
बरवाला पुलिस को दी शिकायत में महेन्द्र सिहं निवासी गांव गैबीपुर ने बताया कि 07 अगस्त को करीब सुबह 11 बजे मेरे पास पंकज का फोन आया कि मेरे को 1000 रुपये दे दो और मैने पैसे देने के लिये मना कर दिया। पंकज बोला ठीक श्याम तक तेरे को सबक सिखाता हूं और फोन काट दिया। फिर करीब शाम 5 बजे में पंजाबी धर्मशाला के पास खड़ा था तो पंकज व उसके साथ रवि दोनों आए और आते ही रवि ने मुझे पकड़ लिया।

जिसके बाद पंकज ने आपने हाथ मे लिया चाकू से मेरे उपर वार किया जो कि मेरी अंगुली व कंधे पर लगा। शोर सुनकर प्रवीन व प्रिंस आये और उनको देखकर भाग गये और बोले यह तो एक टेलर है फ़िल्म बाकी है।फिर मैंने फोन करके आपना पापा को बुलाया तो साधन करके सीएचसी बरवाला दाखिल हुआ। जहा डा0 ने मरहम पट्टी करके मुझे हिसार रैफर कर दिया। 
विज्ञापन


वापस लौटा तो फिर भी जान से मारने की धमकी
अस्पताल से इलाज के बाद जब घर वापस लौटा तो इस दौरान पंकज व रवि ने मेरे को जान से मारने की धमकी दी । इस व्यक्ति ने पुलिस से गुहार लगाते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें