अमर उजाला ब्यूरो
उकलाना मंडी।
गांव पाबड़ा निवासी व्यक्ति से नकाबपोश युवकों ने 22 हजार रुपये लूट लिए। पाबड़ा निवासी अजमेर ने उकलाना पुलिस को दी एक शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है और 4 दिसंबर को रात्रि 9.30 बजे फरीदपुर से अपने गांव पाबड़ा में जा रहा था। जब वह पाबड़ा रोड पर चिमनी से दो किले पहले अमरथल के खेत के पास पहुंचा तो पीछे एक सफेद रंग की कार आई उसमें बैठे नौजवान ने रुकने का इशारा किया तो मैंने यह सोचकर मोटरसाइकिल को रोक लिया कि इसमें कोई जान पहचान का लड़का है लेकिन कार रुकते ही उसमें 5 युवक थे जो कि 20 और 25 आयु के मुंह पर कपड़े ढके हुए थे। उन्होंने कार से उतर कर मारपीट शुरू कर दी। मेरी जेब से 22 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये देने से मना करने पर एक ने कहा तुझे गोली मार देंगे तथा दूसरे ने मेरे मुंह पर बिंडे से मारा जिससे मेरा दांत टूट गया। पुलिस ने अजमेर की शिकायत पर धारा 379 बी के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।