फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची आवाज और 10 बजे बाद तक डीजे बजाने पर एक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ऊंची आवाज और 10 बजे बाद तक डीजे बजाने पर पुलिस ने एडवांस डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार किसी ने उनके पास फोन किया कि पीएलए क्षेत्र में स्थित फ्लेमिंगो रेस्टोरेंट में ऊंची आवाज में डीजे बज रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को असुविधा हो रही है। उल्लेखनीय है कि इसी क्षेत्र में एसपी आवास भी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को आता देखा डीजे संचालक मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान एडवांस डीजे के संचालक मुकेश के रूप में हुई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पंजाब इंस्ट्रूमेंट (कंट्रोल एंड नोवायस) एक्ट 1956 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांचकर्ता एएसआई विजय कुमार के अनुसार फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें