फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मय्यड़ में तेज धारदार हथियार से दस बार हमला कर पंच संजय सैनी का मर्डर, मोबाइल गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
दिल्ली रोड के गांव मय्यड़ में सोमवार रात पंचायत मेंबर संजय सैनी (38) की सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वह घर में शैटरिंग स्टोर चलाता था। उसकी पत्नी बच्ची संग मायके गई हुई थी और वारदात के समय वह घर में अकेला था। उसका मोबाइल फोन गायब है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार संजय सैनी पंचायत का मेंबर था और वह घर के साथ वाले प्लाट में शैटरिंग स्टोर चलाता था। उसकी पत्नी कविता पांच साल की बच्ची तन्नु के साथ 12 दिन पहले अपने मायके जींद के गांव बूढाखेड़ा में गई थी। संजय इन दिनों घर में अकेला रहता था। उसका पिता सरजीत दूसरे मकान में रहता है। बताया जाता है कि संजय रात 9 बजे पिता के पास खाना खाकर लौट आया था। मंगलवार सुबह पिता सरजीत और छोटा भाई अशोक इंतजार कर उसे चाय पीकर आने की बात कहने के लिए पहुंचे। तब मेन दरवाजा खुला था और कमरे का दरवाजा खुुला पड़ा था। वे अंदर पहुंचे तो देेखा कि कमरे में बैड पर संजय मृत पड़ा है। उसके सिर और चेहरे पर तेज धारदार हथियार के वार के निशान थे और उसका मोबाइल फोन गायब था। इस पर फोन कर सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पिता की शिकायत पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज
सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिहाग टीम के साथ कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता सरजीत ने बयान देकर अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वारदात के समय संजय के अलावा परिवार का और कोई सदस्य वहां नहीं था। हत्यारों ने किस मकसद से हत्या की यह नहीं कहा जा सकता। संजय की किसी से रंजिश नहीं थी। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया। डॉ. रिपनजीत कौर कामरा ने बताया कि मृतक के सिर और मुंह पर धारदार हथियार की चोट के 10 निशान हैं। सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिहाग ने बताया कि अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
...........................
आठ महीने पहले हुआ था भाई पर हमला
आठ महीने पहले आठ युवकों ने मृतक संजय के भाई अशोक को हमला कर घायल कर दिया था। अशोक ने बताया कि वह आठ महीने पहले टाटा एस लेकर देर शाम खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में दो लड़कों ने हाथ से इशारा कर गाड़ी रुकवा ली थी। तभी तीन बाइक पर छह युवक और आ गए थे। उन्होंने हमला कर उसे घायल कर दिया था। हमलावर कौन थे और किस मकसद से हमला किया था, यह अभी तक नहीं पता चला।
विज्ञापन


कॉल डिटेल खोल सकती है राज
पुलिस को मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल से हत्या की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है। पुलिस कॉल डिटेल हासिल करने के लिए जल्द संबंधित कंपनी के ऑफिस में संपर्क करेगी। कॉल डिटेल से यह पता चल जाएगा कि संजय ने वारदात से पहले किस-किस से बातचीत की थी। हो सकता है कातिल ने भी बात की हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें