बालसमंद। हिमाचल प्रदेश से गांव रावलवास खुर्द में अपनी पत्नी को लेने आए मेहरचंद की शुक्रवार रात को जहर निगलने से मौत हो गई थी। पुलिस को दी शिकायत में मेहरचंद के पिता रणसिंह ने बताया कि उसके बेटे की तीन वर्ष पूर्व रावलवास गांव में शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी को लेने गया था और उसने शाम को रावलवास पहुंचने की हमें सूचना भी दी थी। मगर ससुरालजनों ने उसकी पत्नी को नहीं भेजा तो उसने मानसिक परेशानी के चलते जहर निगल लिया। बालसमंद चौकी से अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक मेहरचंद की पत्नी रजनी और सास गुड्डी देवी पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।