फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयंबटूर एक्सप्रेस से डीजल चोरी करते दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। रेलवे सुरक्षा बल ने हिसार रेलवे स्टेशन से कोयंबटूर एक्सप्रेस से 250 लीटर डीजल चोरी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 180 लीटर डीजल बरामद भी कर लिया। चोरी के सभी आरोपी शहर की दुर्गा कालोनी के रहने वाले हैं। इनके साथ अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि सांसद दुष्यंत चौटाला के प्रयासों के बाद हाल ही में हिसार से कोयंबटूर एक्सप्रेस को शुरू किया गया था।
मामले के अनुसार रेलवे पुलिस को लगातार गाड़ियों से डीजल चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। शनिवार रात को कोयंबटूर एक्सप्रेस यार्ड में खड़ी थी तो इन आरोपियों ने मौका देखकर डीजल चोरी करना शुरू कर दिया। आरोपी गाड़ी के डिब्बों में एसी चलाने के लिए लगाए गए जनरेटर से डीजल निकाल रहे थे। इसी दौरान रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने छापामारी करके डीजल चुराते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आरोपियों के पास से करीब 180 लीटर डीजल बरामद कर लिया। मौके से कई तेल चोरी करने वाले भागने में सफल हो गये। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने करीब 250 लीटर डीजल चोरी किया था। रेलवे सुरक्षा बल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व चोरी किया बाकी डीजल बरामद करने के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन


चोरी का डीजल खरीदने वालों की भी तलाश
इसके अलावा पुलिस को चोरी हुए डीजल को खरीदने वालों की भी तलाश है। पकड़े गए आरोपियों के नाम का खुलासा करने से पुलिस ने इंकार कर दिया है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं इस मामले में रेलवे के किसी कर्मचारी की संलिप्तता तो नहीं है। हालांकि अभी तक ऐसी बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


हमारी टीम ने कोयंबटूर एक्सप्रेस से डीजल चोरी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 180 लीटर डीजल बरामद हुआ है। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। आरोपियों के नाम अभी नहीं बताए जा सकते।
- विकास कुमार मीणा, प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें