फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर के पास दो युवक महिला का पर्स छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर में मुख्य डाकखाने के सामने रविवार देर शाम गांव हरिकोट की महिला कांता बस अड्डे से अपने गांव के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुई थी। बाइक सवार दो युवक डाकखाने के पास उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कांता कहीं से बस अड्डे पर आई थी। वह फिर गांव जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुई थी। ऑटो मुख्य डाकखाने के पास पहुंचा था कि पीछे से बाइक पर आए दो युवक झपट्टा मारकर उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने ऑटो रुकवाकर शोर मचाया, लेकिन तब तक बाइकर्स फरार हो चुके थे। वहां काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। महिला ने बताया कि पर्स में 2500 रुपये, एक मोबाइल फोन, गहने, पहचान पत्र और अन्य जरूरी कागजात थे। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें