अग्रोहा। गांव हरिपुरा निवासी 62 वर्षीय मंजीत कौर बाइक से गिरने से घायल हो गई। घायल मंजीत कौर के पति बलदेव सिंह ने बताया कि दोपहर को फतेहाबाद से सामान लेकर वह बाइक पर अपने गांव हरिपुरा जा रहे थे कि फतेहाबाद से निकलते ही स्पीड ब्रेकर पर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको पहले पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया।