अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को कालांवाली के यूनियन बैंक में छापा मारकर 45 वर्षीय क्लर्क फतेहाबाद के गांव रामसरा निवासी सतबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। टोहाना के पास की एक युवती ने उस पर रेप के दो केस दर्ज करा रखे हैं। पुलिस आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।
टोहाना के पास की 22 साल की एक युवती ने 27 जून को पुलिस को शिकायत दी थी कि पांच साल पहले उसकी मुलाकात गांव के पास एक बैंक में क्लर्क सतबीर सिंह से हुई थी। वह वहां खाता खुलवाने गई थी। सतबीर ने उच्च अधिकारियों से जानकारी होने की बात कहकर उसे नौकरी दिलाने की बात कही थी। वह उसे नौकरी दिलाने के बहाने पांच साल पहले हिसार के एक होटल में ले आया था। उसने रेप कर मोबाइल से एमएमएस बना लिया था। फिर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह 2013 में यहां जवाहर नगर में कमरा किराये पर लेकर रहने लगी। वह वहां आकर उससे रेप करता था। इससे पहले एक बार में महिला थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। वह केस दर्ज होने के बाद पुलिस के हाथ नहीं लगा था। महिला थाने की सब इंस्पेक्टर मेवा रानी की टीम ने आरोपी सतबीर को कालांवाली के यूनियन बैंक से गिरफ्तार किया।
दूसरा केस 16 नवंबर को दर्ज हुआ था
युवती ने 16 नवंबर को महिला थाने में सतबीर के खिलाफ रेप का दूसरा केस दर्ज कराया था। युवती ने एसपी से मिलकर कहा था कि सतबीर 11 नवंबर की रात कृष्णा नगर में उसके मकान में समझौता करने के बहाने आया और रात को उससे फिर रेप किया। सतबीर के साथी कृष्ण ने उससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया था।