फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर नरोकले खाते से पैसे, कैटरिंग संचालक को लगाया एक लाख का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बैंक उपभोक्ताओं के साथ ठगी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। शांति नगर निवासी अशोक कैटरिंग का कार्य करते हैं। अशोक के अनुसार उसने ऑनलाइन तरीके से 27 हजार की राशि किसी के पास भेजी थी, लेकिन ये राशि नहीं गई तो गूगल पर यह राशि वापस लाने संबंधी नंबर सर्च किया। जो नंबर मिला, उस पर संपर्क किया गया तो दूसरी तरफ से बातों में उलझा कर उसके खाते से 49900 रुपये निकालने का प्रयास किया। उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो वह देखकर हैरान रह गया। इस पर उसने तुरंत फोन काट दिया, लेकिन तब तक उन्होंने फोन ऐप से अटैच कर बैंक खाते की पूरी डिटेल निकाल ली थी, जिसका बाद में पता चला। अशोक के अनुसार उसके बैंक खाते से 19999 रुपये दो बार और 10 हजार रुपये छह बार निकल चुके हैं। एक लाख की राशि बैंक खाते से निकाली गई है। अशोक ने मिलगेट थाने में इस संबंध में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें