फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजायाफ्ता बंदी फर्लो के दौरान हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सजायाफ्ता कैदी फरलो के दौरान हुआ फरार
विज्ञापन

हिसार। आर्म्स एक्ट में आजीवन कारावास भुगत रहा सजायाफ्ता कैदी फरलो के दौरान फरार हो गया। पुलिस ने सेंट्रल जेल नंबर-1 के अधीक्षक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जेल अधीक्षक ने बताया कि उकलाना के गांव कालर भैणी निवासी 22 वर्षीय टोनी उर्फ प्रेमराज 20 अक्तूबर 2009 में जींद सदर थाना में टोनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 452 व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज केस तथा नारनौंद थाने में धारा 460 के तहत दर्ज केस में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई गई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 9 फरवरी 2019 को टोनी को दो सप्ताह की फरलो (पैरोल) पर रिहा किया गया था। उसे 24 फरवरी 2019 को जेल में में हाजिर होना था, लेकिन वह आज तक वापस नहीं लौटा है। उन्होंने कैदी नंबर 4080/सी टोनी उर्फ प्रेमराज के खिलाफ हरियाणा अच्छा आचरण बंदी अस्थाई रिहाई अधिनियम 1988 की धारा 8/9 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। उकलाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें