फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड के दौरान एएसआई का दामाद बोला, ससुर का खाना देने जाता था तो आश्रम के सामान को देख आया लालच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरवाला। दौलतपुर मार्ग पर स्थित रामपाल के सतलोक आश्रम में चोरी करने के मामले में दो दिन के रिमांड पर लिए गए एएसआई कृष्ण कुमार के दामाद मक्खन जाखड़ ने पुलिस को बताया है कि वह सतलोक आश्रम में अपने ससुर एएसआई कृष्ण का खाना देने जाता था। इस दौरान जब उसने आश्रम के अंदर काफी मात्रा में सामान देखा तो उसे लालच आ गया और उसने वहां से थोड़ा बहुत सामान उठा लिया। मक्खन ने कहा है ससुर ने उसकी इस हरकत का विरोध नहीं किया तो वह बाद में धीरे धीरे आश्रम से काफी मात्रा में सामान उठाकर अपने घर ले गया। चौकी प्रभारी इंद्र सिंह बिश्नोई ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपी मक्खन की निशानदेही पर आश्रम से चोरी किया गया एक जनरेटर, दरवाजे सहित अन्य सामान बरामद किया है। दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस आरोपी को बुधवार सुबह अदालत में पेश करेगी। सतलोक आश्रम से सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने आश्रम के अनुयायी बलजीत सिंह की शिकायत पर आश्रम की गार्द में लगे एएसआई कृष्ण कुमार, बेटे रवि, दामाद मक्खन, रवि के दोस्त विनोद व एएसआई के समधी प्रताप जाखड़ के खिलाफ केस दर्ज किया था। मक्खन को रिमांड पर लिए जाने से पहले पुलिस मामले के आरोपी रवि, विनोद व एएसआई कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी उस समय पकड़े गए थे जब वे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सतलोक आश्रम से सामान चोरी करके ले जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें