अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने छीना-झपटी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी से चार वारदात सुलझी हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक छीना-झपटी के जेवरात बेचने की फिराक में सुंदर नगर में मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं। पुलिस मोटरसाइकिल पर घूम रहे दो लड़कों को काबू किया और नाम-पता पूछा। एक ने अपना नाम मोनू निवासी बीड़ बबरान और दूसरे संदीप निवासी तलवंडी राणा बताया। तलाशी ली तो उनके कब्जे से छीनाझपटी के जेवरात बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि हम दोनों दोस्त हैं और नशा करने के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए यह समान तीसरे साथी के साथ मिलकर छीना था। वे जेवर बेचने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों ने बताया कि 24 मई को नागोरी गेट के पास पैदल जा रही एक महिला का पर्स छीना था। इसमें यह सामान निकला था। चोरीशुदा जेवरात, कागजात व मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया। दोनों को अभियोग संख्या 486 दिनांक 24 मई को धारा 379-ए आईपीसी शहर थाने के अभियोग में गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने तीन वारदात और कबूली।
यह वारदात और कबूली
इसी साल चार मई को कैंप चौक के पास से पैदल जा रही एक महिला का पर्स छीना था, जिसमें 2000 रुपये और मोबाइल था।
21 मार्च 2018 को बस स्टैंड के सामने से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी।
25 दिन पहले पैदल जा रही एक औरत से फोर व्हीलर चौक के पास से पर्स छीना था, जिसमें 1500 रुपये और कुछ कागजात थे।