फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत केस में फंसी इंस्पेक्टर सरोज बाला के गिरफ्तारी वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
विजिलेंस ने हनी ट्रैप प्रकरण में महिला थाने की तत्कालीन एसएचओ सरोज बाला की गिरफ्तारी के लिए शिकंजा कस दिया है। विजिलेंस ने कोर्ट में सरोज बाला के गिरफ्तारी वारंट जारी करने की दरख्वास्त लगाई, जो मंजूर कर ली गई।
डीएसपी शरीफ सिंह ने कोर्ट में इंस्पेक्टर सरोज बाला के गिरफ्तारी वारंट जारी करने की दरख्वास्त लगाई थी। अदालत ने सुनवाई के बाद इंस्पेक्टर के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए। विजिलेंस ने सरोज बाला के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। विजिलेंस ने रविवार को हांसी, जींद और नरवाना में छापेमारी की थी, लेकिन सरोज हाथ नहीं लगी थी। जींद में सरोज के परिवार वालों का मकान है और हांसी व नरवाना में उसके रिश्तेदार रहते हैं। पुलिस प्रशासन ने मामला उजागर होने पर इंस्पेक्टर सरोज बाला को लाइन हाजिर कर दिया था। लेकिन उसने पुलिस लाइन में हाजिरी नहीं लगाई और वह तभी से फरार है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने मंगलवार को महिला थाने के सीसीटीवी की 26, 27 और 28 अप्रैल की फुटेज और महिला थाना एसएचओ के मोबाइल की कॉल डिटेल कब्जे में ली है। विजिलेंस अब फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है। इसके अलावा काल डिटेल में आ-गए नंबरों को नोट किया जा रहा है। विजिलेंस को उम्मीद है कि इस छानबीन में कोई और क्लू हाथ लगेगा। जिससे मदद मिलेगी।
विज्ञापन


यह है मामला
डाबड़ा चौक के पास के एक होटल के मैनेजर राजेश कुमार ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि सिरसा की एक एक युवती ने उससे फोन पर संपर्क किया था। उसने 26 अप्रैल को उसे फोन कर पारिजात चौक के पास के एक होटल में बुलाया था। वहां कमरे में युवती ने उसे नशा मिली कोल्ड ड्रिंक पिला दी थी। उसके बाद मैं बेहोश हो गया था। वह होश आने पर लौट आया था। दो घंटे बाद उसके पास महिला थाना प्रभारी सरोज बाला का फोन आया था। उन्होंने कहा था कि तुम्हारे खिलाफ रेप की शिकायत आई है, थाने में आओ। वह अगले दिन थाने में गया तो सरोज ने मामला रफा-दफा करने के बदले डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। वह 28 अप्रैल को 70 हजार रुपये का जुगाड़ कर थाने के सामने पहुंचा था। उसने एसएचओ के ड्राइवर सुरेंद्र को 70 हजार रुपये दिए थे। विजिलेंस टीम ने ड्राइवर को रंगे हाथों पकड़कर बिचौलिए योगेश को हिरासत में ले लिया था। विजिलेंस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें