फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल के बालक के साथ कुकर्म के आरोप में किशोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सिटी थाना पुलिस ने नौ साल के बालक के साथ कुकर्म करने के आरोप में 14 साल के किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पीड़ित बच्चे के पिता ने शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका बेटा शाम को गली में खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला चौदह वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी किशोर ने बच्चे को बोला कि उसके पास घर पर काफी सारी पतंगे पड़ी है। अगर वह उसके साथ चलेगा तो कुछ पतंग वह उसको दे देगा। इसके बाद आरोपी बच्चे को किसी सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ कुुकर्म किया। इसके बाद बच्चा खून से लथपथ कपड़ों में अपने घर पहुंचा। बच्चे ने रोते हुए अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बच्चे का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने किशोर को 14 दिन के लिए बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें