फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहरेदार ने ही बेटे व दामाद के साथ मिलकर सतलोक आश्रम से चुरा लिया लाखों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहरेदार ने ही बेटे और दामाद संग सतलोक आश्रम से चुरा लिया लाखों का सामान
विज्ञापन

बरवाला (हिसार)। प्रशासन द्वारा दौलतपुर मार्ग पर स्थित रामपाल के सतलोक आश्रम में इसकी पहरेदारी के लिए लगाए गए एक एएसआई ने ही अपने बेटे व दामाद के साथ मिलकर आश्रम से लाखों रुपयों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने आश्रम के अनुयायी बलजीत सिंह की शिकायत पर आश्रम की गार्द में लगे एएसआई कृष्ण कुमार, बेटे रवि, दामाद मक्खन, रवि के दोस्त विनोद व एएसआई के समधी प्रताप जाखड़ के खिलाफ चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। कृष्ण, रवि व विनोद गांव चमारखेड़ा के रहने वाले हैं, जबकि मक्खन व प्रताप जाखड़ गांव भैणी बादशाहपुर निवासी हैं।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा मौके पर काबू किए गए आरोपी रवि और विनोद को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं देर शाम पुलिस ने एएसआई कृष्ण व मक्खन को भी गिरफ्तार कर लिया। रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मक्खन के गांव भैणी बादशाहपुर स्थित उसके घर से आश्रम से चुराया गया काफी मात्रा में सामान बरामद किया है। पुलिस को दी शिकायत में बलजीत सिंह ने कहा है कि उनके सतलोक आश्रम में पिछले दो साल से एएसआई कृष्ण कुमार सामान चोरी करवा रहा था। जब इस बारे उन्हें जानकारी मिली तो आरोपियों को रंगे हाथों काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें