फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री के समक्ष बिलख पड़ी महिला- पांच साल से बच्चे को लेकर खा रही दर-दर की ठोकरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के सामने एक विधवा महिला अपनी गुहार लगाते हुए बिलख-बिलख कर रो पड़ी। गांव सिसाय कालीरावण की मुस्कान मंत्री से बोली, साहब! उसके पति की मौत के बाद उसके ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया और उसके हिस्से की चार किले जमीन भी हड़प ली। यह जमीन अब उसके बेटे के नाम होनी चाहिए थी। वह अब पांच साल के बेटे के साथ अपनी मां के साथ ढाणी राजू गांव में रह रही है। महिला ने कहा कि नौ साल पहले उसका विवाह सिसाय कालीरावण में अजीत के साथ हुआ था। पांच साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। महिला की गुहार पर मंत्री ग्रोवर ने तुरंत सिटी थाना प्रभारी को फोन कर मामले की जांच करने के आदेश दिए। मंत्री ग्रोवर सोमवार को हांसी के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने आए हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें