फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से ट्रैक्टर-ट्राली निकालने को लेकर सरहेड़ा के खेतों में हुआ झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरवाला। गांव सरहेड़ा के खेतों से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर हुए झगड़े में आरोपियों ने आधा दर्जन लोगों को रॉड, डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को अग्रोहा मेडिकल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने बरवाला निवासी ईश्वर सिंह के बयान पर गांव सरहेड़ा निवासी सुरेंद्र, आजाद, रविंद्र, दिनेश, वजीर व अन्य के खिलाफ एससी-एसटी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में ईश्वर ने कहा है कि मंगलवार को सुबह वह सुरेंद्र के खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में तुड़ा लेने के लिए वीरभान, सत्यवान, रीना, राज, बहादुर, दिलबाग, सत्यवान के साथ गया था। खेत से तुड़ा लोड कर जब वे खेत में बनी नाली से ट्रैक्टर निकाल रहे थे कि इस दौरान सुरेंद्र ने यह कहते हुए गाली गलौज की कि उन्होंने नाली में ईंटें डालकर वहां से ट्रैक्टर क्यों निकाला। ईश्वर ने बताया कि इसी बीच उपरोक्त आरोपितों ने गालियां निकाली व रॉड, डंडों, गंडासी से उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों द्वारा किए गए हमले में ईश्वर व अन्य घायल हो गए। ईश्वर का आरोप है कि हमले के दौरान उसकी जेब से साढे़ 44 हजार रुपयों की नकदी भी आजाद ने निकाल ली। जांच अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि पुलिस ने ईश्वर के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें