बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर मारपीट
हिसार। न्याणा गांव निवासी 60 वर्षीय नन्ही ने पड़ोस के ही कुछ युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। नन्ही की बड़ी बेटी पतासो का कहना है कि वह शनिवार शाम करीब 7 बजे अपने घर पर रोटी बना रही थी। कुछ देर बाद पड़ोस का ही सोनू अपने दोस्तों के साथ उनके घर आया और उसके भाई संजय के साथ हाथापाई करने लगा। जब उसकी मां नन्ही ने बीच-बचाव किया तो सोनू अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान नन्ही को हाथों व पीठ में चोट लगने से वह घायल हो गई। भाई संजय ने मां नन्ही को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बेटी पतासो का कहना है कि उसके भाई संजय की कुछ दिन पहले सोनू के साथ अनबन हुई थी, इसी बात को लेकर वह संजय के साथ हाथापाई करने लगे और बीच-बचाव करने पर उसकी मां नन्ही के साथ मारपीट की।