फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप करने के आरोपी कैमरी रोड की गीता कॉलोनी के 22 वर्षीय विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बारे में शनिवार रात को केस दर्ज किया था। महिला थाना की एसआई मेवा रानी की टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कैमरी रोड एरिया की 18 साल की एक युवती ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि गीता कॉलोनी के विजय से उसकी दो साल से जान-पहचान है। उसने धीरे-धीरे मेरे साथ बोलचाल बढ़ा दी। फिर शादी का झांसा देकर मिलने लगा। उनमें बातचीत होने का सिलसिला बढ़ता गया। वह बातचीत करते हुए कहता था कि तुझसे ही शादी करूंगा। वह 23 अप्रैल को उसे फव्वारा चौक के पास एक होटल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उसने अब शादी से साफ इनकार कर दिया। युवती ने शादी करने की बात दोहराई तो उसने जान से मारने की धमकी दी। एसआई मेवा रानी ने शनिवार देर रात सिविल अस्पताल में युवती की मेडिकल जांच कराई। महिला थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें