फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कॉलोनी में छात्रा से रास्ता रोककर छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बैंक कॉलोनी एरिया की छात्रा का वीरवार को एक ऑटो चालक ने पीछा किया, फब्तियां कसीं और छेड़छाड़ की। बैंक कॉलोनी के पास छात्रा ने विरोध किया तो उससे मारपीट की गई। लोगों ने वहां आरोपी युवक की धुनाई कर दी। बाद में लोगों और आरोपित युवक की बस्ती की महिलाओं के बीच कहासुनी हुई। पुलिस ने नट बस्ती के दो युवकों और एक महिला पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बैंक कॉलोनी एरिया की चार छात्राएं वीरवार को करीब चार बजे छुट्टी होने पर स्कूल के पास सड़क किनारे ऑटो के इंतजार में खड़ी थीं। तभी नट बस्ती का एक युवक ऑटो लेकर आया और वह उनसे अपने ऑटो में बैठने के लिए कहने लगा। उन्होंने इनकार कर दिया और छात्राएं दूसरे ऑटो में सवार हो गईं। वह ऑटो चालक उन वाले ऑटो के पीछे आता रहा। छात्राएं टाउन पार्क के पास ऑटो से उतरकर पैदल घर जाने लगी। आरोप है कि ऑटो वाला युवक पीछा करने लगा। आगे चलकर उसने एक छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने मारपीट की। छात्राओं के शोर मचाने पर वहां हंगामा हो गया। लोगों ने आरोपी युवक की धुनाई कर दी। किसी के बताने पर युवक की बस्ती की महिलाएं जल्द मौके पर पहुंच गईं और महिलाओं ने मारपीट करने वालों से कहासुनी की। सिविल लाइन की एएसआई शीला देवी ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर नट बस्ती के महेंद्र, उसके एक साथी और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें