फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल-1 के सहायक सुपरिंटेंडेंट के मकान में सेंधमारी, तीन के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सेंट्रल जेल नंबर-1 के सहायक सुपरिंटेंडेंट के क्वार्टर नंबर ए 5 में चोरों ने मंगलवार रात सेंधमारी कर जेवरात चुरा लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुमित पंवार ने बताया कि 10 फरवरी को उसे परिवार सहित शादी समारोह में जाना था। शादी समारोह के लिए जब परिवार की महिलाओं ने अलमारी खोली तो उसमें से गहने गायब थे। उसने बताया कि चोर उसके यहां से करीब जेवरात और नकदी ले गए, जिसमें 30 हजार की नकदी व बाकी के गहने थे।
विज्ञापन

सुमित ने चोरी का शक कापड़ो निवासी (हाल आजाद नगर निवासी) अरुण गोयत, अमित गोयत और बिजली मिस्त्री भूप कुमार पर जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि जून 2018 में भी 10 हजार रुपये गायब हुए थे। उस समय बिजली मिस्त्री भूप कुमार और अरुण गोयत एयर कंडीशनर फिट करने आए थे। उस दिन वह कार्यालय में व्यस्त था और अरुण गोयत उससे उसके मकान की चाबी ले गया था। अरुण चूंकि उसका रिश्तेदार भी है, जिस कारण उस पर विश्वास कर उसको चाबी दे दी थी। उन्होंने एयर कंडीशनर फिट करने में तीन घंटे लगाए। बाद में जब उन्होंने चेक किया तो उसके 10 हजार रुपये गायब थे। सुमित ने बताया कि जब इस बारे में अरुण के पिता कुलदीप गोयत से बात की तो उन्होंने समाज में बदनामी का हवाला देकर उन्हें कार्रवाई करने से रोक दिया। सुमित ने शिकायत में कहा कि इस चोरी में भी इन्हीं लोगों का हाथ है। जांचकर्ता एसआई विनोद कुमार के अनुसार शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें