फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के खाते से निकाले 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत प्राथमिक शिक्षक के खाते से 60 हजार रुपयों की नकदी निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में जिला महेंद्रगढ के गांव बासड़ी निवासी शिक्षक रिंकेश पुत्र दलबीर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। रिंकेश ने कहा है कि वह लालगंज रायबरेली में प्राथमिक शिक्षक के तौर पर कार्यरत है। उसका खाता एचडीएफसी बैंक में है। शिक्षक ने आरोप लगाया है कि बरवाला के एचडीएफसी के एटीएम से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं जबकि उसका एटीएम कार्ड उसके पास ही है। रिंकेश ने कहा है कि नामपता नामालूम व्यक्ति व बैंक कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें