फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 4 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी आदमपुर। आदमपुर पुलिस ने गांव सीसवाल निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 4 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में गांव सीसवाल निवासी प्रदीप ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार 20 जुलाई को रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान से घर जा रहा था। जब वह कुछ दूर चला तो 2 मोटरसाइकिल पर महेन्द्र, सुरेश, विनोद व राधे बिश्नोई आए और उसे रोक लिया। इन लोगों ने लाठी-डंडों से उसे चोटें मारी। जब वह अपने बचाव में चिल्लाया तो आसपड़ोस के लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। बाद में उसके भाई कुलदीप ने उसे सीसवाल स्थित सीएचसी में दाखिल करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रदीप के बयान के आधार पर महेंद्र, सुरेश, विनोद व राधे बिश्नोई को नामजद करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें