फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल को दी जान से मारने की धमकी, बाग में नहीं लगाने दे रहे पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सेना में कर्नल के पद पर तैनात गांव डोभी निवासी जितेंद्र सिंह गिल को कुछ लोगों ने पिछले तीन महीने से परेशान किया हुआ है। इस मामले में सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कर्नल जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह ड्यूटी के कारण दिल्ली के द्वारका में रह रहे हैं। उनकी गांव डोभी में पुश्तैनी जमीन है। इस जमीन पर उन्होंने किन्नू, मालटा का बाग लगा रखा है। इसके अलावा कई एकड़ में पोली हाउस लगवा रखा है। उन्होंने अपने खेत के चारों तरफ तारबंदी व दीवार निकालकर गेट लगाया हुआ है। खेत व बाग की रखवाली व देखरेख के लिए वहां पर मजदूर छोड़ रखे हैं। उनकी शिकायत के अनुसार गांव डोभी का ही खिदेश गिल उनकी जमीन पर नाजायज कब्जा करना चाहता है। वह बार-बार गेट व दीवार तोड़कर जबरदस्ती उनकी जमीन में घुस रहा है। अप्रैल से उनको बाग में पानी नहीं लगाने दे रहा है। इसके कारण उनका बाग सूख गया है। 25 जून को उन्होंने तोड़ा गया गेट व दीवार ठीक करवाकर मिट्टी के कट्टों से बंद करवा दी थी। मगर खिदेश गिल व उसके साथ 6-7 अन्य लोग 26 जून को फिर से गेट तोड़कर उनके खेत में घुस गए और वहां पर काम कर रहे कामगारों को डराकर वहां से भगा दिया। घटना का पता चलने पर वह अपने गांव पहुंचे और दूसरे पक्ष से बात की। इस पर खिदेश गिल ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पोली हाउस को आग लगाने की बात कही। इसके बाद भी वह बार-बार फोन व व्हाट्स एप पर उनको व उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भरे मैसेज भेज रहा है। कर्नल की शिकायत पर बालसमंद पुलिस चौकी में खिदेश गिल व 7-8 अन्य लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, परेशान करने, जबरन दूसरे की संपत्ति में घुसने व तोड़फोड़ करने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें