फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर घायल करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी आदमपुर। आदमपुर पुलिस ने गांव सीसवाल निवासी आत्माराम की शिकायत पर उसके साथ मारपीट कर घायल करने के आरोप में सीसवाल निवासी मनीष उर्फ ढीलु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनीष उर्फ ढीलु को शुक्रवार को हिसार अदालत में पेश किया। पुलिस को दी शिकायत में गांव सीसवाल निवासी आत्माराम ने बताया कि वह और उसकी पत्नी रात करीब साढ़े 8 बजे पास के प्लॉट में पशु बांधने गए थे। उस समय वहां 8-9 लड़के बैठकर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। जब उन्होंने उनको रोका तो उन्होंने उसके सिर पर फावड़ा मारा व दोनों हाथों के नाखूनों से चीरने का प्रयास किया। दोनों बचाव में घर की ओर भाग आए तो वे सभी घर के पास इकट्ठा हो गए और उन्हें करीब 2 घंटे तक घर में ही रोके रखा। बाद में आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो वे उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आत्माराम की शिकायत पर बबलू, ढीलु, सुंदर, अजीत व लीलू के पुत्र को नामजद करते हुए उनके खिलाफ धारा 147, 149, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें