फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी युवक को नाबालिग लड़की सहित नोएडा से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। उपमंडल से 15 अप्रैल की सुबह एक नाबालिग लड़की को कार सवार युवकों पर अगवाकर ले जाने का मामला सामने आया था। वीरवार को अगवा की गई लड़की व आरोपी युवक को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरवार को मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब लड़की ने अपने बयान में परिवार के लोगों के साथ जाने से मना कर दिया। लड़की ने इस बात से भी इनकार किया है कि उसका अपहरण किया गया है। नारनौंद के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी नाबालिग बेटी का तीन युवकों पर अगवा करने का आरोप लगाया था। वीरवार को आरोपी युवक व नाबालिग लड़की को नारनौंद पुलिस ने बरामद कर लिया। नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में अपनी मर्जी से घर से जाने की बात कही और आरोपी युवक पर अगवा करने की बात से इनकार किया। वहीं लड़की ने अपने परिजनों के पास जाने से भी मना कर दिया। नारनौंद पुलिस ने लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवा दिए हैं। अब लड़की को नारी निकेतन या सेफ हाउस भेजा जाएगा। इस संबंध में नारनौद थाना थाना प्रभारी राजसविंद्र ने बताया कि वीरवार को लड़का व लड़की को नोएडा से बरामद किया गया। लड़की के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें