फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर शहर मे शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना। पुलिस ने होली के दिन शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान अशोक, विनोद, कुलदीप और सोनी के रूप में हुई है। आरोपी पृथला व बुढ़ा खेड़ा गांव के रहने वाले हैं। आरोप है कि होली के दिन शराब पीकर बाइक पर सवार होकर घूम रहे थे और हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस ने गश्त के दौरान उन्हें हिरासत में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 160 व आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें