बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। क्षेत्र की एक रिहायशी कॉलोनी के सामने खेल रही दो बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी दीपक को रविवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। आरोपी ने बच्चियों के साथ उस समय हरकत की थी जब वे कॉलोनी के सामने खेल रही थी।