फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में घुमाने के बहाने मुंहबोले मामा ने किया चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले मुंह बोले मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मासूम का शुक्रवार रात नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया था। फाग वाले दिन आरोपी मामा बच्ची को पार्क में घुमाने के बहाने घर से बाहर ले गया था जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
शहर के एक मौहल्ले में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वह फिलहाल अपनी चार साल की बेटी के साथ रहती है। मेरे घर पर मुंह बोले भाई मोहित उर्फ घोलू का आना जाना था। हर रोज एक दो-बार घर पर जरूर आता जाता था जिस कारण उस पर कोई शक नहीं था। शुक्रवार शाम को उसकी बेटी रोने लगी। बेटी ने रोते हुए बताया कि उसके निजी अंगों में दर्द हो रहा है। जब बेटी से बातचीत की तो बाद में उसने बताया कि फाग वाले दिन मोहित ने मेरे साथ गलत काम किया। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का कहना है कि फाग वाले दिन शाम को बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मोहित उर्फ घोलू घर के बाहर आया और बेटी को पार्क में घूमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे बेटी घर नहीं आई तो मोहित से फोन कर पूछा तो उसने कहा कि वह सब्जी मंडी चला गया अभी आ रहा हूं। उस दिन घर आने के बाद बेटी कुछ नहीं बोली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी मोहित के खिलाफ धारा 376 (2) एफ (1) और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें