हिसार।
सदर थाना पुलिस ने दीपावली की पूर्व संध्या पर कैंट के सामने के बाजार में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई की। पुलिस ने वहां पांच जगह छापे मारकर 12 किलो 600 ग्राम पटाखे पकड़े। पुलिस ने मौके से आदर्श नगर के बीरपाल, सोनू को धर दबोचा। तीन लोग सामान छोड़कर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंट के सामने के बाजार में बिना लाइसेंस के कई लोग पटाखे बेच रहे हैं। उसके बाद एएसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक छापामार दल को मौके पर भेजा गया था।