राशन डिपो के सामने से हुई बाइक चोरी
हिसार। डीएन कॉलेज रोड पर स्थित राशन डिपो की दुकान से मंगलवार रात बाइक चोरी हो गई। इस बात की सुचना सिटी पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है और पुलिस का कहना है कि तुरंत कार्यवाही की जाएगी। बुड़ाक निवासी संजय का कहना है कि वह यहां पढ़ाई करता है और उसका गांव यहां से काफी दूर है और आनें-जानें में दिक्कत न हों इसलिए वह यहां किराये के कमरे में रहता है। करीब रात 10 बजे संजय जब अपनी बाइक लेकर कमरे पर लौटा था और वह अपनी बाइक बंद करके ऊपर अपने कमरे में चला गया। जब सुबह 5 बजे उठने पर मैंने अपनी बाइक को देखा तो वह गायब मिली। पूरे शहर में चोरी रुकने का नाम ही नहीं लें रहीं हैं और चोरो ने तो पूरे शहर को अपना निशाना बना रखा है। चोरो ने पूरे शहर की पुलिस के नाक में दम कर रखा है। कभी बैंक, एटीएम, मकान और अब विद्यार्थियों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है।