फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी के लिए 17 तक का दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। आजाद नगर के व्यापारियों ने मार्केट में चोरी की घटनाओं से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक शिवचरण से मुलाकात की। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को 17 अगस्त तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि तब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और माल की बरामदगी नहीं होती है तो 18 अगस्त को बाजार बंद कर विरोध जताया जाएगा। प्रधान सोमबीर श्योराण व महासचिव जगदीश पूनिया के नेतृत्व में गए व्यापारियों ने एसपी को बताया कि 25 जुलाई को आजाद नगर मेन चौक पर हरियाणा रेडिमेड व बूट हाउस में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के होने के बावजूद इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। प्रधान सतबीर श्योराण ने कहा कि क्षेत्र में रात को पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। गलियों में राइडर की गश्त भी होनी चाहिए। इलाके में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें