फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्रा से करता था छेड़छाड़, थाने पहुंची पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बीकॉम के बाद कोचिंग सेंटर में कंपीटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही पीजी में रहने वाली एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने महिला थाने में पहुंचकर शिकायत दी है। छात्रा का कहना है कि आरोपी उसके गांव के ही हैं और उसे आते-जाते छेड़ते हैं और मैसेज करते हैं। मैसेज भेजकर धमकी भी देते हैं कि अगर अपने भाई और किसी परिजन को बताया तो जान से मार देंगे।
महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची छात्रा ने बताया कि उसने एफसी कॉलेज से बीकॉम की है। बीकॉम करने के बाद उसने कंपीटिशन एग्जाम की तैयारी को लेकर एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई शुरू कर रखी है। गांव के दो युवक उसे आते-जाते छेड़छाड़ करते हैं और उसे मैसेज भेजते हैं। उसे अपने स्तर पर खूब समझाने की कोशिश की, लेकिन वे माने नहीं। छात्रा ने बताया कि मैसेज कर आरोपी मेेरे भाई और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने उसकी शिकायत रोजनामचे में दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आहत छात्रा का कहना है कि वह मनचलों से तंग आ चुकी है। वह इतना टूट चुकी है कि वह सुसाइड करने की सोच चुकी थी। उसकी दोस्त एवं कोचिंग लेने वाली दूसरी छात्रा ने उसे हिम्मत दी है। वह ही उसे महिला थाने लेकर पहुंची।
विज्ञापन


मामले की शिकायत आई है। जिन लड़कों पर आरोप लगे हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। रात को उन पर किसी ने हमला बोल दिया, वे घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उपचार के बाद ही पहुंच पाएंगे।
-मीरा, जांच अधिकारी महिला थाना

आहत छात्रा बोली, छेड़छाड़ से तंग आकर करना चाहती थी सुसाइड, दोस्त ने दी हिम्मत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें